रांची, जनवरी 30 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के तोरपा मरचा पथ पर गुरुवार देर रात्रि एक स्कूटी पर सवार तीन युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गये। जिसमे रनिया थाना क्षेत्र के कैनबांकी गांव निवासी 28 वर्षीय रसिका भुईयां की मौत हो गयी, जबकि जीवन मसीह एवं बिनोद भुइयां दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लिया एवं स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तोरपा स्थित रेफरल अस्पताल भेजा इस घटना में स्कूटी पूरी तरह से छतिग्रस्त ही गयी है। इधर, शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया गया। घटना के संबंध में पुलिस आवश्यक जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...