समस्तीपुर, दिसम्बर 7 -- रोसड़ा। थाना क्षेत्र के मब्बी गांव में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत के बाद रविवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने मब्बी चौक के समीप रोसड़ा-मंगलगढ़ मुख्य पथ को टायर जलाकर जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक जाम रहने से आवागमन पूरी तरह ठप रहा। मृतक की पहचान मब्बी वार्ड संख्या 10 निवासी गंगासागर साह के पुत्र रूपेश कुमार (28) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार देर रात रूपेश किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ईलाज के लिए बेगूसराय ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन शव के साथ गांव पहुंचे और घटना से आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आए। ग्रामीण प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के आश्रित को उचित मुआवजा देने तथा दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.