जहानाबाद, जुलाई 29 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बिहार ग्रामीण बैंक की दुर्गापुर-बेलसार शाखा द्वारा सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन होने वाली ग्राहक के आश्रित को योजना के तहत दो लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। जानकारी के अनुसार रामपुर गांव निवासी स्वर्गीय कलावती देवी का 8 फरवरी 2026 को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। वे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ी हुई थीं। दुर्घटना के बाद आवश्यक दस्तावेजों एवं दावा प्रक्रिया पूरी होने पर बैंक द्वारा उनके पुत्र अमित कुमार को दो लाख रुपये की बीमा सहायता राशि का चेक सौंपा गया। चेक वितरण के दौरान बिहार ग्रामीण बैंक की दुर्गापुर-बेलसार शाखा के शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना बेहद कम प्रीमियम में दुर्घटना की स्थित...