भभुआ, अप्रैल 27 -- ननिहाल से शादी समारोह से लौटने के दौरान हुई दुर्घटना में दूसरा बेटा व पति बचे पश्चिमी छोर स्थित सुअरा नदी स्थित सारंगपुर मोड़ के पास ट्रक ने मारा धक्का (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले की भभुआ-चैनपुर मुख्य पथ में सारंगपुर मोड़ के पास सोमवार की दोपहर ट्रक के पिछले टायर में टकराने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका तीन वर्षीय बच्चा घायल हो गया। जबकि इस दुर्घटना में मृतका का दूसरा बेटा और पति बाल-बाल बच गए। मृतका 26 वर्षीया फूलकुमारी देवी जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के अमांव गांव निवासी रामानंद राम की पत्नी थी। यह भी पढ़ें- बारात से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, तीसरा जख्मी घायल प्रवेश कुमार का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतका के पति रामानंद राम ने बताया कि वह परिवार के साथ सोनहन थाना क्षे...