मिर्जापुर, अप्रैल 18 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में महिला समेत दो लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। राजगढ़ संवाद अनुसार क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी 48 वर्षीय कांति देवी गुरुवार की रात कुछ सामान लेने के लिए सोनवर्षा बाजार गई थी। बाजार में सड़क पार करने लगी। तभी सोनभद्र की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने कांति देवी को टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने महिला को ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया है। हलिया संवाद अनुसार क्षेत्र के बेलाही गांव निवासी 27 वर्षीय पिंटू शुक्रवार बाइक से किसी काम से जा रहा था। ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.