भभुआ, मार्च 20 -- अनियंत्रित बोलेरो बाइक से टकराई, फिर विद्युत पोल में मारी टक्कर बोलेरो सवार युवक भी घायल, बाइक व बोलेरो पुलिस के कब्जे में सर के ध्यानार्थ चांद, एक संवाददाता। चांद थाना क्षेत्र के किलनी मोड़ के पास शुक्रवार की शाम अनियंत्रित बोलेरो बाइक में धक्का मारते हुए बिजली के खंभा से टकरा गई। इस दुर्घटना में जहां एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं मृत बच्चे के पिता सहित दो लोग घायल हो गए। मृतक 9 वर्षीय अब्राहम कुमार भभुआ थाना क्षेत्र के नौवाझोटी निवासी मनोज कुमार का बेटा था। इस घटना में घायल मनोज की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार का उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज कराने के लिए बनारस लेकर चले गए। दूसरा घायल 30 वर्षीय श्रीप्रकाश यादव यूपी के चुनार शक्तेशगढ़ के निवासी हैं। मृतक के चाचा बसपा नेता व सासाराम ल...