बगहा, अप्रैल 6 -- जगदीशपुर,एक संवाददाता। सड़क दुर्घटना में जमुनिया कचहरी टोला के चिरकुट पासवान (74) की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।थानाध्यक्ष निशी कुमारी ने बताया कि बीते मंगलवार को चिरकुट पासवान जगदीशपुर से अपने घर लौट रहे थे।इसी दौरान जमुनिया मठ के समीप एक अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया।गंभीर रूप से जख्मी होने पर उन्हें इलाज के लिए बेतिया ले जाया गया,जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के पुत्र कपिलदेव पासवान के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।घटना में शामिल वाहन की पहचान के लिए आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है,ताकि आरोपी वाहन व उसके चालक तक पहुंचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.