मधुबनी, जनवरी 30 -- राजनगर,एक प्रतिनिधि। राजनगर विधायक सुजीत पासवान शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। हाजीपुर के सराय के पास उनका चार पहिीया वाहन (मारुति इर्टिगा) दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। विधायक ने बताया कि वह शुक्रवार को राजनगर से पटना जा रहे थे, सराय से गुजरते समय उनके गाड़ी से आगे चल ट्रक और पिकअप वाहन चल रहा था। ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा लगा दिया। जिससे एकाएक पिकअप रुक गया। पीछे चल रही उनकी गाड़ी पिकअप से टकरा गयी। घटना के समय वाहन में विधायक सुजीत पासवान, उनका पीए रंजीत मलाकार समेत पांच लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि गनीमत रहा कि किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी। सभी लोग सुरक्षित हैं। जबकि वाहन बुरीतरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद सभी लोग पटना चले गए।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.