सीवान, जनवरी 2 -- दरौंदा, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बगौरा-सेमरी मार्ग पर गुरुवार की सुबह घने कोहरे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बगौरा-छेरही गांव के बीच जगदीशपुर गांव के समीप ईंट-भट्ठा के सामने हुई भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उस्ती गांव निवासी संजय प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चावल खरीदने निकला था तो हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को अंशु की दादी का श्राद्ध कर्म संपन्न हुआ था। गुरुवार को इसी क्रम में पड़ोसियों को भात खिलाने की तैयारी चल रही थी। घर में रिश्तेदार भी आए हुए थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे अंशु अकेले बाइक से बगौरा बाजार चावल खरीदने के लिए...