बिजनौर, मार्च 23 -- नूरपुर। धामपुर मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार देर रात लगभग दस बजे मोहल्ला शहीद नगर निवासी 18 वर्षीय फैसल पुत्र मोहम्मद जफर अपने साथी अमन तथा शुऐब के साथ बाइक से धामपुर की ओर से नूरपुर लौट रहा था। गांव धौलागढ़ के पास सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की भीषण टक्कर हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने फैसल को मृत घोषित कर दिया। शुऐब और अमन को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन दोनों को उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया तथा कार को भी अपने कब्जे में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.