बेगुसराय, अप्रैल 2 -- चेरिया बरियारपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भरकाहा चौक के नजदीक स्टेट हाइवे पर गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक गोपालपुर पंचायत के आकोपुर गांव के वार्ड एक निवासी रमेश मिश्र के 22 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार बताए गए हैं। जबकि, एक अन्य युवक कोरिया निवासी विकास कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दोनों आपस में रिश्तेदार बताए गए हैं। जख्मी का इलाज बेगूसराय के निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया गया है कि गुरुवार की अहले सुबह एक बाइक पर सवार होकर दोनों युवक मंझौल की ओर से आकोपुर की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक भरकाहा चौक के नजदीक दुर्घटना होने की बात बताई गई है। दुर्घटना के बाद दोनों युवकों को पुलिस ने चेरियाबरियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेगूसराय र...