जमुई, अप्रैल 22 -- जमुई । निज संवाददाता खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर नरियाना के पास सोमवार की रात सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित दूसरी बाइक से बचने के क्रम में सड़क किनारे गिरकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार मां, पुत्र, बहू और पोती कुल चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा फौरन चारों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया और दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घायलों में गरही थाना क्षेत्र के गोड़ियारी गांव निवासी बड़की हेम्ब्रम और उनके पुत्र महेश सोरेन, पत्नी अनिता मुर्मू, पोती अनुष्का सोरेन शामिल हैं। यह भी पढ़ें- भीतिया पेट्रोल पंप के समीप बाइक दुर्घटना में दंपति घायल घायल महेश सोरेन ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ देवघर में रहकर काम करते हैं। वे बाइक पर सवार होकर सभी लोग देवघर से...