जमुई, मई 13 -- सोनो । निज संवाददाता बुधवार को राष्ट्रीय उच्च पथ 333 सोनो-झाझा मुख्य मार्ग के इमरजेंसी अस्पताल सोनो के समीप सड़क दुर्घटना में वाईक सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला कनोलीटांड निवासी अजय यादव की पत्नी सोनिया देवी बताई गई है। सड़क दुर्घटना में घायल महिला को उपचार के लिये स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें भी प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। बताया गया कि घायल महिला अपने भतीजे के साथ बाबा झुमराज मंदिर से घर लौट रही थीं। सड़क पर बने गड्ढे में बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ीं। यह भी पढ़ें- बारात से लौट रहे युवक की बाइक नहर में गिरी, तीन जख्मी, एक की हालत गंभीर बता दें कि राष्ट्रीय उच्च पथ 333 सोनो झाझा मुख्य मार्ग पर बना गड्ढा जानलेवा साबित हो रहा है...