चतरा, फरवरी 21 -- चतरा, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में बाईक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की पहचान सुबोध कुमार, पंकज कुमार और संजय भारती के रूप में हुई है। ये तीनो डाढ़ा गांव के ही रहने वाले हैं। बताया जाता है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर शहर से वापस अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में डाढ़ा स्थित पंचायत भवन के पास अचानक एक व्यक्ति सड़क पर सामने आ गया, जिसको बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.