रायबरेली, मार्च 10 -- सतांव,संवाददाता। रायबरेली-गुरूबख्शगंज मार्ग पर थाना क्षेत्र के सतांव कस्बे के पास शराब ठेका के सामने खोदी गई पुलिया के गढ्ढे में अनियंत्रित हुई बाइक में दो युवक गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी जतुवा टप्पा पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सतांव गांव के रहने वाले संदीप कुमार 25 पुत्र रामविलास, पंकज कुमार (27), विकास पासी पुत्र जगदीश व विशाल पुत्र रत्नेश बाइक से गुरूबख्शगंज की ओर जा रहे थे। इसी बीच सड़क के किनारे बस्ती के अंदर खोले गए शराब ठेके के पास दोनों युवक पुलिया निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों द्वारा खोदे गए गढ्ढे में गिरकर घायल हो गये। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी जतुवा टप्पा पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर...