रायबरेली, मार्च 8 -- परशदेपुर। डीह थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी उदय वर्मा (45) पुत्र रामपाल रविवार दोपहर करीब दो बजे बाइक से किसी कार्य से नसीराबाद जा रहे थे। इसी बीच क्षेत्र के रहीमगंज चौराहे के पास पहुंचे कि तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस को बुलाकर घायल को सीएचसी नसीराबाद पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. गुलाम यजदानी ने प्राथमिक उपचार के बाद पैर में फ्रैक्चर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...