सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल, रेफर
मधेपुरा, मई 13 -- आलमनगर। आलमनगर-खुरहान सड़क में लदमा पुल के पास बुधवार की सुबह करीब छह बजे सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से आलमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया गया कि गंगापुर पंचायत के माड़वारी बासा वार्ड 17 के वकील सिंह का पुत्र श्रवण सिंह (48) बुधवार की सुबह करुणा बासा के एक रिस्तेदार के साथ बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर गांव जा रहा था। लदमा गांव के पास हाई लेवल पुल के पास सामने से आ रहे वाहन से पासिंग के दौरान असंतुलित होकर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में बाइक सवार चालक श्रवण गंभीर रूप से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.