दरभंगा, फरवरी 18 -- सिंहवाड़ा/कमतौल, हिटी। मब्बी-कमतौल एसएच 75 पर कर्जापट्टी गांव में मंगलवार की देर शाम वाहन की ठोकर से बाइक सवार अहियारी दक्षिणी के पूर्व मुखिया निमरौली निवासी खुर्शीद आलम उर्फ नीलू की मौत हो गई। वे अहियारी दक्षिणी के तीन बार मुखिया रह चुके थे। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मब्बी-कमतौल एसएच को लगभग दो घंटे तक जाम रखा। एसडीपीओ सदर टू एसके सुमन के नेतृत्व में पहुंची कमतौल पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद यातायात बाहर हो सका। बताया गया है कि दरभंगा की ओर जा रहे वाहन ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। इससे बाइक से आ रहे अहियारी दक्षिणी के पूर्व मुखिया खुर्शीद आलम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ठोकर मारकर वाहन मौके से भाग निकला। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बांस-बल्ला लगाकर एसएच को ज...