सड़क दुर्घटना में पिता व 3 वर्षीय बेटी की मौत पत्नी की स्थिति गंभीर
जमुई, सितम्बर 7 -- सोनो । निज संवाददाता सोमवार अपराह्न करीब 3 बजे राष्ट्रीय उच्च पथ 333 सोनो-चकाई मुख्य मार्ग के बटिया घाटी के चिरन पुल के ढलान पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बच्चा समेत 2 की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक सवार महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मृतक सोनो थाना के डुमरी गांव निवासी रविंद्र बरनवाल का 35 वर्षीय पुत्र सुशील बरनवाल व उसका 3 वर्षीय बच्ची प्रिया शामिल है, जबकि घायल महिला मृतक सुशील की पत्नी छाया कुमारी बताई जा रही है। बताया गया कि चकाई की ओर से आ रही हाइवा चीरन पुल के चढ़ाई पर आगे आगे चल रही एक कार को ठोकर मारते हुए सोनो की ओर से आ रही बाइक को कुचल दिया हाइवा के चपेट आये बाइक सवार दम्पत्ती समेत बच्चा हाइवा के नीचे दब गये।घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बटिया पुलिस ने जेसीबी के मदद से हाइवा में फंसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.