खगडि़या, नवम्बर 11 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना के एन एच 31 केबिन ढाला के पास सोमवार शाम सड़क दुर्घटना में पसराहा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार ठाकुर घायल हो गए। उनके साथ चल रहे अखिलेश कुमार को भी चोट आने की बात बताई जा रही है। बताया गया कि ढाला के पास विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी। दोनों घायलों का स्थानीय निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...