चंदौली, अप्रैल 24 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज में गुरुवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।धानापुर थाना क्षेत्र के किशुनपुरा गांव निवासी 25 वर्षीय सिद्धू बिंद गुरुवार को दिन में घर से निकला था। देर रात घर लौटते समय मोहरगंज में गुरुवार की देर रात को एक अज्ञात व्यक्ति कहीं जा रहा था। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में अज्ञात युवक की मौत सड़क दुर्घटना में उसकी तत्काल मौत हो गई। आसपास के लोगो ने घटना की जानकारी बलुआ पुलिस को दी।घटना स्थल पर पहुंचकर बलुआ एसओ अरुण प्रताप सिंह ने तत्काल शव को कब्ज...