मिर्जापुर, मार्च 16 -- राजगढ़। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दो वृद्ध घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के बाद दोनों को अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। राजगढ़ के पतेरी गांव निवासी 70 वर्षीय कल्लू साइकिल से बघौड़ा बाजार गए थे। वापस घर लौटते समय जैसे ही कुछ दूर पहुंचे। तभी बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दिया। बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। दूसरी घटना में सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के जोगनी गांव निवासी 65 वर्षीय वीर जान चौहान नदिहार में बस से उतरकर सड़क पार कर रहे थे। तभी ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिरने से लहूलुहान हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ...