अररिया, दिसम्बर 18 -- पलासी ए.सं.। गुरुवार को पलासी -जोकीहाट मुख्य सड़क पर हुई सड़क दुघर्टना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चहटपुर गांव का झड़ी लाल साह तथा मोहनिया गांव का वकार रजा शामिल है। दोनों घायलों को पलासी सीएचसी में भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद डॉ आलोक दास ने ईलाज के बाद फिलहाल दोनों घायलों की स्थिति को खतरे से बाहर बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...