देवरिया, जनवरी 11 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। शनिवार की शाम सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कनक यादव (18) पुत्र राजेश यादव व नैतिक (18) पुत्र दिनेश प्रजापति निवासी लार पिपरा दोनों बाइक से कही जा रहे थे कि भाटपाररानी लार मार्ग पर भेड़िहरवा टोला के समीप अज्ञात बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से बाइक सवार कनक यादव व नैतिक सड़क किनारे गिर कर गम्भीर रुप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.