सुल्तानपुर, जनवरी 5 -- जयसिंहपुर। जयसिंहपुर के बगियागांव-बिरसिंहपुर मार्ग पर नुमाए के पास रविवार शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दिया। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। घायलों की पहचान निखिल सिंह पुत्र राजकुमार सिंह व अभिनव सिंह पुत्र अजय सिंह के रूप में हुई। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी जयसिंहपुर ले जाया गया। वहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कालेज सुलतानपुर रेफर कर दिया। निखिल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.