लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- पड़रिया तुला, संवाददाता। शनिवार की रात लखीमपुर-भीरा राजमार्ग के नब्बूपुरवा के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक व एक अधेड़ की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं दुर्घटना के बाद बाइक भी जलकर राख हुई थी। एक ही गांव के दो पड़ोसियों की दुर्घटना में हुई मौत के बाद से जहां परिवार में कोहराम मच गया है वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। भीरा थाना के तिखड़ा निवासी मृतक 28 वर्षीय अक्षय कुमार पुत्र परागी व 55 वर्षीय गया प्रसाद पुत्र छोटे लाल गौतम तिखड़ा गांव में एक दूसरे के पड़ोसी थे और लंबे समय से दाउदपुर क्रेसर में मजदूरी करते हैं। शनिवार रात दोनों रात की पाली में बाइक से मजदूरी करने क्रेशर पर जा रहे थे। तभी लखीमपुर-भीरा राजमार्ग के नब्बूपुरवा गांव के निकट घने कोहरे में एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से दोनों की मौके पर मौत हो ग...