धनबाद, जनवरी 4 -- झरिया, प्रतिनिधि झरिया थाना मोड़ शनि मंदिर के समीप शनिवार को बाइक चालक ने पैदल सड़क पार कर रहे पति-पत्नी को टक्कर मार दी। पति करण साव व पत्नी ज्योति घायल हो गए। वहीं बाइक सवार हर्ष अग्रवाल को भी काफी चोट आई है। तीनों का झरिया के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज कराया गया। करण का पैर टूट गया। वहीं हर्ष के सिर पर चोंटे लगी है। दोनों झरिया थाना पहुंचे। एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बताते चले कि भालगढ़ा निवासी ज्योति देवी अपने पति करण के साथ बैंक से वापस घर जा रही थी। वहीं हर्ष अपने बाइक अनियंत्रित होकर दोनों को टक्कर मारने के बाद एक कार में जा टकराया। इसे हर्ष का सिर फट गया। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस पहुची और घायलों को नर्सिंग होम भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...