देवघर, जून 5 -- सारठ। सारठ-मधुपुर मुख्य सड़क पर एनएच-114-ए पर आराजोरी मोड़ के निकट शुक्रवार रात 8:30 बजे बाइक दुर्घटना में दंपति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पथरड्डा ओपी के गोबरशाला गांव निवासी घायल 40 वर्षीय पावरित महरा ने बताया कि पत्नी गुड़िया देवी के साथ बभनकुंड अवस्थित ससुराल से वापस घर जा रहा था। उसी दौरान आराजोरी मोड़ के निकट विपरीत दिशा से आ रही वाहन की लाइट के रिफ्लेक्शन से बाइक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिरे, दो बाइक सवार घायल ऑन ड्यूटी डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। दोनों के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट लगी ह...