मधुबनी, नवम्बर 14 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर में बुधवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान, चिकित्सकों ने एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए, उसे प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। रेफर किए गए घायल की पहचान रुद्रपुर थाना क्षेत्र के भदुआर गांव निवासी देव लाल महतो के 14 वर्षीय पुत्र राम सागर महतो के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल हुए अन्य दो लोगों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में ही किया गया। इनमें भागलपुर के रहने वाले 38 वर्षीय संजीव कुमार और मधेपुर थाना के पचमनिया निवासी 18 वर्षीय जितेंद्र कुमार सिंह शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.