जहानाबाद, मार्च 1 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। प्रखंड मे दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। एक घटना मखदुमपुर विशुनगंज रोड की है। जिसमें मोटरसाइकिल की दुर्घटना में मोनू कुमार और विक्की कुमार घायल हो गए। दोनों नवाबगंज के रहने वाले हैं। मोहम्मदपुर गांव के निकट यह घटना हुई। दूसरी घटना मकनपुर बाजार की है जिसमें मोटरसाइकिल चालक लग्न कुमार घायल हो गए। वे भाने बिगहा के रहने वाले हैं। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...