मधुबनी, मार्च 18 -- झंझारपुर । थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायलों की पहचान आरएस थाना क्षेत्र के बेहट गांव निवासी 18 वर्षीय रोहित कुमार मंडल, 20 वर्षीय विकास कुमार कामत एवं 24 वर्षीय नवीन कुमार चौधरी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि तीनों युवक किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक इलाज कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...