चक्रधरपुर, अप्रैल 24 -- गोईलकेरा। गोईलकेरा थाना क्षेत्र के डलाईकेला रेलवे क्रासिंग के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के सहयोग से इलाज के लिए गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक गोईलकेरा थाना क्षेत्र के चिनीबाड़ी निवासी बादल गागराई (18), मोजेश अंगरिया (22) और गयतुन होरो (24) बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान डराईकेला रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस कारण बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए।घायलों को इलाज के लिए गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- छिपादोहर-बरवाडीह मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर जहां एक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहत...