खगडि़या, मई 7 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के अलौली में सड़क दुर्घटना में जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान गुरुवार को बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में मौत हो गई। मृतक वृद्ध की पहचान अलौली के रहने वाले विष्णुदेव यादव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बीते 26 अप्रैल को सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें ठोकर मार दिया था। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जख्मी स्थिति में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया था। जख्मी वृद्ध क ा इलाज बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में किया जा रहा था। जहां उसके स्थिति में सुधार नहीं हुआ और गुरुवार को उसकी मौत हो गई। इधर मृतक के परिजनों ने शव को दर अस्पताल लाया। जहां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.