अररिया, मई 8 -- नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बढेपारा पंचायत के वार्ड दो पंजरकट्टा निवासी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार 30 वर्षीय युवक का इलाज के दौरान शुक्रवार को नेपाल के अस्पताल में मौत हो गयी। घटना के बाद जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक बढेपारा पंचायत के पंजरकट्टा वार्ड दो निवासी 30 वर्षीय चंदन कुमार यादव पिता मोहन यादव बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक मंगलवार रात अपने बाइक से पंजरकट्टा बिंदुल चौक होते हुए चंदा शादी समारोह में भाग लेने जा रहा था। जैसे ही पोसदाहा के समीप पहुंचा कि अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत घटना के बाद कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में युवक को देखकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.