मधेपुरा, जून 9 -- शंकरपुर, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गइ। जख्मी महिला को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मौरा खाप वार्ड नौ निवासी कल्पना कुमारी पति संतोष यादव रविवार की शाम किसी काम से निकली थी। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन से उसे ठोकर लग गयी। सड़क पर गिर कर वह जख्मी हो गयी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायल महिला को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी महिला की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गयी।थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि दुर्घटना में जख्मी महिला की सोमवार को मौत हुई है। सीस...