धनबाद, जनवरी 3 -- बरोरा, प्रतिनिधि। मंदरा झंडी चौक के समीप डुमरा- फुलारीटांड़ सड़क पर गुरुवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी साइकिल सवार की मौत धनबाद अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई है। मृतक की पहचान बुदौरा कॉलोनी(मधुवन थाना) निवासी छोटू भुइयां उर्फ गेंड़ा भुइयां(33 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक का पत्नी का नाम आशा देवी है और उनके दो छोटे-छोटे पुत्र है। रात में घर नहीं पहुंचने पर शुक्रवार की सुबह पत्नी आशा ने अपने पति की तलाश शुरू की। कहीं अता-पता नहीं चलने पर उसने मधुवन थाना को पति के गुम होने की सूचना दी। मधुवन पुलिस ने बीते रात बरोरा थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में मृत हुए साइकिल सवार की शव की फोटो उसे दिखाया। पत्नी ने उक्त तस्वीर से अपने पति की पहचान की। मृतक के पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ह...