खगडि़या, मई 16 -- खगड़िया । नगर संवाददाता अलौली प्रखंड क्षेत्र के शुंभा गंाव के रहने वाले रविन्द्र चौधरी क ा इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसके बाद उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह मनरुप्पा से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इधर मृतक के शव को शनिवार को सदर अस्पताल लाया गया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में जख्मी की इलाज के दौरान मौत, कराया पोस्टमार्टम जहां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर मृतक परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...