आरा, मार्च 17 -- पीरो, संवाद सूत्र सड़क दुर्घटना में रसमीडीह निवासी जख्मी 39 वर्षीय अवधेश सिंह की बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान मौत होने पर उनका शव हसन बाजार थाना क्षेत्र के रमसीडीह गांव स्थित पैतृक घर लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार ने मृतक की पत्नी सुनीता देवी को सड़क दुर्घटना में मिलने वाला लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया। हादसे के संबंध में बताया जाता है कि एक माह पहले आरा - सासाराम स्टेट हाईवे पर कचनथ मोड़ के समीप रसमीडीह निवासी राजगृही सिंह के पुत्र अवधेश सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये बीएचयू ले जाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.