मिर्जापुर, मई 14 -- राजगढ़, मिर्जापुर । सड़क दुर्घटना में घायल थाना क्षेत्र के कोन भरूहवा गांव निवासी युवक की इलाज के मौत हो गई ।युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पर पहुची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोन भरुहवा गांव का 24 वर्षीय विवेक कुमार बुधवार को बाइक से अपने चचेरे भाई अभिषेक तथा रिश्तेदार बिमलेश को साथ लेकर एक ही बाइक से चुनार क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर गया था। जहां अदलपुरा के पास अज्ञात वाहन के धक्के से घायल हो गया। सूचना पर पहुचे परीजन उसे इलाज के लिए वाराणसी एक निजी अस्पताल ले गए। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत जहा इलाज कराने के बाद बीती रात विवेक को लेकर परिजन अपने घर कोन भरुहवा आ गए।गुरुवार की सुबह विवेक की हालत विगड़ने पर परीजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। जह...