बलिया, अप्रैल 14 -- भीमपुरा। इलाके के कसेसर निवासी व क्षेत्र पंचायत सदस्य 40 वर्षीय दिलीप सिंह की मंगलवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया। बताया जाता है कि एक अप्रैल को बहन के यहां से बाइक से लौट रहे दिलीप को हनुमानगंज चट्टी के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दिया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। दो भाईयों में छोटे दिलीप के दो बच्चे हैं। उनके बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.