रुडकी, अप्रैल 16 -- लक्सर, संवाददाता। कई दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुए किशोर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिवार के लोग कार्रवाई की मांग को लेकर शव कोतवाली लेकर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को कोतवाली से भेजा। लक्सर क्षेत्र के निरंजनपुर गांव निवासी एक किशोर से करीब एक सप्ताह पूर्व खेड़ी खुर्द गांव निवासी 16 वर्षीय सागर की बाइक से टक्कर हो गई थी। जिसमें खेड़ी खुर्द गांव का सागर गंभीर रूप से घायल हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...