जमुई, मई 3 -- चकाई । निज संवाददाता चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर चंद्रमंडीह थाना के मोहलिया के समीप बीते गुरुवार की देर रात एक बाइक के फिसलकर पलटी मार देने से उसपर सवार एक किशोर की मौत हो गई वहीं बाइक चालक घायल हो गया। मृतक दीपक ठाकुर 10 वर्ष की पहचान चंद्रमंडीह के घुटवे गांव निवासी प्रफुल ठाकुर के पुत्र के रूप में हुई है। जबकि घायल बाइक सवार झारखंड के रानीखावा का बताया जाता है। बताया जाता है कि घायल बिनोद गिरिडीह से बाइक के द्वारा दीपक को साथ लेकर उसका घर घुटवे आ रहा था इसी बीच मोहलिया मोड़ के पास बाइक एक गड्ढे में दुर्घटना ग्रस्त हो गया जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- घाघरा में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर वहीं चंद्रमंडीह पुलिस दोनों घायलों को चकाई रेफरल अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती कराया जहां दोनों को प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.