जमुई, मार्च 6 -- जमुई, निज संवाददाता जिले के ख़ैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरदीमोह के पास अज्ञात वाहन के चकमा देने पर तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो चालक समेत दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा दोनों को बुधवार की देर रात सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने ऑटो चालक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। मृतक चालक की पहचान ख़ैरा प्रखंड के कैराकादो गांव निवासी केशो यादव के पुत्र ब्रह्मदेव यादव (35) के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान जमुनीपुर गांव निवासी सीटू तांती के पुत्र अनिल कुमार तांती के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ब्रह्मदेव यादव ऑटो से अपने साथी अनिल कुमार तांती के साथ कि...