जमुई, जुलाई 1 -- सोनो। निज संवाददाता ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण ऑटो पर सवार दो वर्षीय बालक समेत एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गये। घटना मंगलवार को बरनार नदी के सोनो-चुरहैत घाट पर बने पुलिया के समीप की बताई गई है। दुर्घटना के कारण सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में आटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग और राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और ऑटो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों में चरकापत्थर थाना के टहकार गांव निवासी अशोक यादव (50), सोनिया देवी (25), संगीता देवी (30), राकेश कुमार (15) और पीयूष कुमार (2) शामिल है। सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। घायल अशोक यादव ने बताया कि परिवार के लोग ट...