चतरा, मार्च 6 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि होली के उल्लास के बीच थाना क्षेत्र पत्थलगड्डा में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और होली पर्व की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्थलगड्डा गांव निवासी जगदीश दांगी के 25 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार दांगी बुधवार की शाम अपने घर दानापुर से पत्थलगड्डा की ओर बाईक से जा रहे थे, इसी बीच पत्थलगड्डा ब्लाक के पास सरपंच वाटिका के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल जाने की सलाह दी। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ लोगों के अनु...