धनबाद, अप्रैल 5 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। झरिया-बलियापुर रोड स्थित आमझर सरस्वती हार्डकोक के पास शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में शुभम कुमार महतो (18 वर्ष) नामक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि घटना में रोहित महतो व गोलु विश्वकर्मा नामक दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों का कहना है कि बाइकसवार मृतक बलिहारी गांव का रहनेवाला था। हालांकि मृतक के आधिकारिक पता की पुष्टि नहीं हुई है। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक व टाटा मैजिक को जब्त कर लिया। लोगों का कहना है कि बाइकसवार मृतक झरिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आयी टाटा मैजिक ने धक्का दे मारा, जिससे हादसा हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...