बेगुसराय, मई 28 -- मंझौल, एक संवाददाता। मंझौल थाना क्षेत्र स्थित नित्यानंद चौक के समीप एनएच 55 पर रोड क्रास करने के क्रम में बुधवार की शाम में बाइक की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान मंझौल पंचायत तीन निवासी मो. आरिफ की लगभग आठ वर्षीय पुत्री साबिया खातून के रूप में हुई। बच्ची खैनी लेन के लिए दुकान गयी थी। खैनी खरीद कर सड़क पार कर रही थी। अचानक अनियंत्रित रफ्तार से जा रही बाइक की चपेट में आ गई। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बच्ची को उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में आठ वर्षीय लड़की की मौत वहीं घटना की सूचना मिलते ही मंझौल थाना अध्यक्ष मो. फैसल अहमद अंसारी पूरे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर विभिन्न पह...