बगहा, जनवरी 2 -- बगहा। गुरुवार की देर रात बगहा शहर के रतनमाला धोबी घाट के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 30 वर्ष एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। दूसरी ओर घटना की सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि देर रात करीब 9 बजे नगर के रतनमाला धोबी घाट के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक युवक की मौत की। मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि की मृत युवक के पास से पुलिस को कुछ नहीं मिला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना में शामिल गाड़ी व युवक की पहचान में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.