सोनभद्र, मार्च 28 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा जाबर गांव में शुक्रवार की रात बाइक से गिरकर घायल युवक की शनिवार की सुबह इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। वह झारखंड से अपनी बुआ के यहां से अपने घर दुद्धी के टेढ़ा गांव आ रहा था।दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी 24 वर्षीय संदीप कुमार यादव पुत्र स्व. रामकेश यादव झारखंड के सनडीहा अपनी बुआ के घर गया था। शनिवार की शाम को वह बुआ के घर से वापस लौट रहा था। शनिवार की रात लगभग 10 बजे जैसे ही वह दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव के समीप पहुंचा, बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक घायल अवस्था में ही अपने घर रात में चला गया जो ही घर के दरवाजे में युवक प्रवेश कर रहा था इसी दौरान वह बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे न...