मिर्जापुर, अप्रैल 28 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर मंगलवार हुए सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के दरवान गांव की 55 वर्षीय कृष्णावती देवी नदिहार बाजार सामान खरीदने गई थी। सड़क पार करते समय बाइक सवार ने धक्का मार दिया। हादसे में महिला गम्भीर रूप से जख्मी हो गई। दूसरी घटना में सोनभद्र के राजपुर गांव की 45 वर्षीय मुन्नी देवी को बघौड़ा गांव के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। तीसरी घटना में वाराणसी के टिकरी गांव निवासी 30 वर्षीय कल्लू साहनी बाइक से राजगढ़ किसी काम से आए थे। वापस वाराणसी जा रहे थे। राजगढ़ चुनार मार्ग पर सेमरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होने से सड़क किनारे लगभग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.